पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरदेव नैय्यर की पुण्यतिथि मनाई

हरदेव नैय्यर की पुण्यतिथि मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा | 1971की हिंद-पाक जंग में फतेहपुर विक्टरी के हीरो शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट हरदेव पाल नैय्यर की 44वीं पुण्यतिथि पर दसूहा वासियों ने उन्हें याद किया। शहीद के घर में हुए श्रद्धांजलि समागम में हवन के बाद विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहीद की तस्वीर पर फूलमालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर विभिन्न हस्तियों ने शहीद नैय्यर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहादत की गौरवमयी गाथा सुनाई। शहीद हरदेव पाल के साथ जंग लड़ने वाली सूबेदार मेजर हजारा सिंह फांबड़ा और कोर्स मेट कर्नल कुलदीप सिंह ने जंग के समय शहीद हरदेव की बहादुरी और उनकी आठ सिख एलआई पलटन के जांबाजी और जीत में सराहनीय योगदान का जिक्र किया। शहीद हरदेव पाल नैय्यर को श्रद्धांजलि देने वाली संस्थाओं में श्री सनातन धर्म सभा, आर्य समाज, डीएवी संस्थान, बाबा बर्फानी लंगर हाल सेवा समिति, श्री ब्राह्मण सभा की प्रतिनिधियों के अलावा अशोक शर्मा, प्रिंसिपल केएल राणा, विजय बस्सी, राकेश बस्सी, एडवोकेट अमन भनोट, अशोक शर्मा, विशेशर नाथ, जसवीर सिंह पाल, कमलजीत सिंह, हरविंदर कलसी, पंकज रत्ती, मिंटा रल्हण, राजेश गुप्ता, स्वतंत्र चोपड़ा, डॉ. विनोद, हरी गोपाल शर्मा, विनोद रल्हण, कृपाल सिंह, बलवंत सिंह, सिमरजीत शर्मा, जेपी चौहान, रघुविंदर पाल नैय्यर, सुखदेव पाल, प्रणव नैय्यर, गौरव, सुशांत, प्रवेश, शशि प्रभा, कंचन, धीरज, किरण अन्य शामिल थे।

शहीद हरदेव पाल नैय्यर को श्रद्धांजलि अर्पित करती विभिन्न हस्तियां।