- Hindi News
- महंत लाल सिंह को समर्पित वार्षिक धार्मिक समागम करवाया
महंत लाल सिंह को समर्पित वार्षिक धार्मिक समागम करवाया
क्षमा याचना दिवस के संबंध में धार्मिक समागम
होशियारपुर | संतनिरंकारी सत्संग भवन में क्षमा याचना दिवस के संबंध में धार्मिक समागम करवाया गया। मुखी महात्मा मोहन लाल के नेतृत्व में संचालक सुरजीत सिंह के नेतृत्व में लगाए गए सेवादल के कैंप दौरान सेवादल को श्रद्धापूर्वक सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद संत समागम करवाया गया, जिसमें महात्मा मुखत्यार सिंह ने प्रवचन करते हुए कहा कि यह इंसानी जीवन इंसान को धन, दौलत कमाने के लिए नहीं बल्कि इस निराकार प्रभु की जानकारी के लिए मिला है। व्यक्ति अपने जीवन का असल उद्देश्य भूलकर व्यर्थ के कार्यों में अपना समय गवां रहा है, जिस कारण इंसान दुखी हो रहा है। उन्होंने कहा कि सत्गुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज मानवता की भलाई का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे है, जिसमें हमें उनके कहे हुए वचनों को जीवन में अपनाते हुए जीवन जीना है। इस दौरान मुखी महात्मा मोहन लाल जी ने संगत को सेवा, सिमरन और सत्संग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सतपाल सिंह अन्य उपस्थित थे।
प्रवचन करते संत महात्मा