- Hindi News
- स्वाइन फ्लू से ही हुई थी सुरजीत कौर की मौत
स्वाइन फ्लू से ही हुई थी सुरजीत कौर की मौत
दसूहा | वार्ड7 मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सुरजीत कौर की मौत स्वाइन फ्लू से ही हुई थी। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने कर दी है। पीजीआई चंडीगढ़ में अपोलो अस्पताल लुधियाना से भेजी गई सुरजीत कौर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दसूहा में स्वाइन फ्लू का पहला केस आने से स्वास्थ विभाग की टीम अलर्ट पर है। एसएमओ दसूहा डा. नरेश कांसरा ने बताया कि स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद विभाग चौकस हैं। उन्होंने शुक्रवार शाम को ही सुरजीत कौर के घर जाकर परिवार की जांच की गई। इसके अलावा आईसोलेशन वार्ड बना डाक्टरों स्टाफ की तैनाती की गई है। हालांकि यहां सिर्फ फर्स्ट एड की सुविधा है। अगर कोई शक्की मरीज आता है तो उसे फर्स्ट एड देकर होशियारपुर रैफर किया जाएगा। जहां पूर्ण तौर पर ईलाज टैस्ट होंगे।