पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राइवेट एंट्रेस टेस्ट के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

प्राइवेट एंट्रेस टेस्ट के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेधावियों को सम्मानित करते प्रबंधक।

दसूहा | नवंबर2014 में लवली प्रोफेशनल यूनिर्वसिटी जालंधर की तरफ से एलपीयू से लारजेस्ट प्राईवेट एंट्रैस टेस्ट लिया गया था। दशमेश पबिल्क स्कूल उस्मान शहीद (दसूहा) के 67 छात्रों ने यह टेस्ट दिया। इनमें से 67 छात्रों में से 26 छात्र मैरिट में आए। यूनिर्वसिटी के मैरिट में आने वाले छात्रों को तीन श्रेणियों में बांटा। पहले श्रेणी में आने वाले छात्रों गुरप्रीत कौर, प्रतीश, कुलविंदर सिंह स्कूल में फर्स्ट आई जबकि निशान सिंह सैंकेड, मनजिंदर सिंह थर्ड रहा। इनको सम्मानित करने के लिए जालंधर एलपीयू से कंप्यूटर साईंस विभाग के मुखी रिषी चोपड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए। स्कूल डायरैक्टर इकबाल सिंह चीमा, रिषी चोपड़ा, प्रिंसिपल फकीर सिंह, दविंदर सिंह, करनैल सिंह, सोनिया उप्पल, शमिता, अंतिम कुमारी, अमरजीत सिंह, रणवीर सिंह, स्वतंत्र कौैर, जगजीत कौर शामिल थे।