15 से मनाया जाएगा सफाई पखवाड़ा
दसूहा | उपमंडलदसूहा की नगरपालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में एसडीएम दसूहा बरजिंदर सिंह ने नगरपालिका दसूहा, टांडा और गढ़ढीवाला में 15 सितंबर से 29 सितंबर तक विशेष सफाई पखवाड़ा मनाए जाने के निर्देश जारी किए। गत दिनों सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालातों से निपटने के लिए प्रशासन ने यह पहलकदमी की है। एसडीएम बरजिंदर सिंह ने उक्त नगर काउंसिलों के ईओ को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारी सुबह 7 बजे से 11 बजे तक अपने-अपने वार्डों में काम करेंगे। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक दूसरी शिफ्ट में सफाई कर्मचारी एक वार्ड में जाएंगे, जहां सफाई के अलावा फॉगिंग मशीन से दवाई के छिड़काव, पंप मशीन से छिड़काव, नालियों की सफाई, घास आदि को साफ करेंगे।