पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने निर्माणाधीन गलियों का निरीक्षण किया

एसडीएम ने निर्माणाधीन गलियों का निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोती नगर में गली निर्माण का निरीक्षण करते एसडीएम बरजिंदर सिंह।

भास्कर न्यूज | दसूहा

एसडीएमऔर प्रशासक एमसी दसूहा बरजिंदर सिंह ने कस्बे के वार्डों में बन रही गलियों के निर्माण का निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां पाई गई। इस दौरान पाया गया कि मोती नगर में बन रही गली में ठेेकेदार द्वारा रेत के उपर ही इंटरलाक टाइलें लगाई जा रही थी जबकि एस्टीमेट अनुसार उन्हें कोर्स सैंड, गटका और सीमेंट की तह के उपर लगाना था। मोती नगर की दूसरी गली, जिसको बने अभी एक साल भी नहीं हुआ, उसमें 6-6 इंच की दरारें पड़ी हुईं थी, जिसके निर्माण में मानके और मटीरियल की कमी थी। एसडीएम कार्यालय के समीप बन रही दो गलियों में भी बाईब्रेटरी कंपैक्ट की बजाए रेत पर गटका डाल कर ही परैस टाइलें लगाई जा रही थी। एसडीएम बरजिंदर सिंह ईओ विजय सागर मेहता को हिदायत देते हुए कहा कि पड़ताल कर उच्च मानकों पर आधारित गलियों का निर्माण दोबारा किया जाए वहीं चेताया कि यदि निर्माण दौरान कोई कमी पाई गई तो संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।