तीन बाइक सवारों ने कबाड़ी को लूटा
दसूहा| अड्डागरना साहिब स्थित एक कबाड़ की दुकान से लौट रहे कबाड़िए से बाइक सवार तीन लुटेरों ने आठ हजार रुपए लूट लिए। लूट का शिकार हुए कबाड़िए प्रवीन कुमार पुत्र नारायण दास निवासी झिंगड़कलां ने बताया कि बाइक सवार तीनों लुटेरों ने उससे मारपीट कर पैसे छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्यवाई शुरु कर दी है।