पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में मनवीन ने सिल्वर मेडल जीता

प्रतियोगिता में मनवीन ने सिल्वर मेडल जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा। कामनवेल्थकी 131वीं जयंती मौके करवाई गई कामन वैल्थ निबंध प्रतियोगिता में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल ने गत साल की तरह फिर सिल्वर मेडल हासिल किया है। इस बार यह मुकाम स्कूल की मेधावी छात्रा मनवीन चाहल ने हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। कामनवेल्थ के आस्ट्रेलिया, न्यूजलैंड, कनेडा तथा भारत सहित 55 देशों के 803 बच्चों द्वारा भेजे 9500 निबंधों में से 77 जजों ने कैंब्रिज स्कूल की नौंवी कक्षा की मनवीन चाहल के निंबध को सिल्वर मैडल से निवाजा। प्रिंसिपल अनित अरोड़ा ने बताया कि जालंधर में संबधित मनवीन पहली कक्षा से ही स्कूल में पहले मुकाम पर रही। मनवीन ने पांचवी कक्षा में नैशनल साईंस टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में पूरे राज्य में 28वां स्थान हासिल किया था। सातवीं कक्षा में एसेट टैस्ट में मैरिट स्थान बना अमेरिका की ड्यूक यूनिर्वसिटी से स्कालरशिप हासिल की। आठवीं कक्षा में कंप्यूटर स्किलज में राज्य में पहला स्थान हासिल किया। संस्था के अध्यक्ष केके वासल, चेयरमैन संजीव वासल, प्रिंसिपल अनित अरोड़ा ने सम्मानित किया।