- Hindi News
- रंजिशन झगड़े में दोनों पक्षों पर केस दर्ज
रंजिशन झगड़े में दोनों पक्षों पर केस दर्ज
दसूहा गावंलोए में रंजिश को लेकर हुए झगड़े में दसूहा पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ क्रास मामला दर्ज किया है। यह झगड़ा अदालत में चल रही मुकद्दमेबाजी की रंजिश को लेकर 12 सितंबर की सुबह को हुआ था। जिसमें दोनो पक्षों के लोगों को चोटें आई। लिहाजा आज दसूहा पुलिस ने मारपीट में घायल हुए बलदेव सिंह पुत्र कपूर सिंह के बयानों के आधार पर जसविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, जोगिंंदर सिंह महिंदर कौर प|ी जोगिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी और जसविंदर सिंह के बयानों के आधार पर सुखविंदर सिंह पुत्र टहल सिंह, मंजीत सिंह पुत्र कपूर सिंह, बलदेव सिंह पुत्र कपूर सिंह सुखविंदर कौर प|ी बलदेव सिंह के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।