पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 दिसंबर को कबड्‌डी वर्ल्ड कप के 4 मैच शहर में होंगे

14 दिसंबर को कबड्‌डी वर्ल्ड कप के 4 मैच शहर में होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आउटडोरस्टेडियम में 14 दिसंबर को 5वें वर्ल्ड कप कबड्डी के मुकाबलों में तीन मुकाबले लड़कों की टीम के और एक मैच लड़कियों की टीम के बीच होगा। गायिका मिस रूपिंदर हांडा दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

पर्यटन सभ्याचारक मामले मंत्री पंजाब सोहन सिंह ठंडल ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में तैयारियों के संबंध में अफसरों से बात की। इस दौरान डीसी अमित ढाका ने कबड्डी मैचों के प्रबंध संबंधी किए गए कार्यों का रिव्यू करते समूह अधिकारियों को कहा कि निर्धारित की ड्यूटियों को तनदेही के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने इस मौके पर ग्राउंड की तैयारी, शामियाना, खिलाड़ियों को रिसीव करना, मैडिकल सहायता, पीने वाले पानी की व्यवस्था, प्रैस ब्लाक, पब्लिक बाथरूम का प्रबंध, फायर ब्रिगेड टीम, रिकवरी वैन का प्रबंध और मैच देखने वाले दर्शकों के लिए लंगर के प्रबंधों संबंधी निर्देश किए। इस मौके पर जिला भाजपा प्रधान शिव सूद, संजीव तलवाड़, जतिंदर सिंह लाली बाजवा, इकबाल सिंह खेड़ा और अन्य अकाली भाजपा अधिकारी मैच दौरान ज्यादा संख्या में शामिल होंगे। इस दौरान बैठक में एडीसी हरमिंदर सिंह, एडीसी विकास हरबीर सिंह, एसपी दिलबाग सिंह, एसडीएम दसूहा बरजिंदर सिंह, एसडीएम होशियारपुर आनंद सागर शर्मा, एसडीएम मुकेरियां राहुल चाबा, एसडीएम गढ़शंकर अमरजीत सिंह, नवनीत कौर बल्ल, जिला खेल अफसर विजय कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल थे।