पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारों की आमने सामने की टक्कर, एक जख्मी

कारों की आमने-सामने की टक्कर, एक जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाना-होशियारपुररोडपर हुए हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सोमवार दोपहर गांव मसूब के गुलशन पटियाल पुत्र बलदेव सिंह पटियाल अपनी महिंदरा नंबर पीबी 35 पी 8000 से दसूहा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हरियाना की ओर से रही कार नंबर पीबी 10 ईएस 2014 (टीईएम) 3125 से टक्कर हो गई।

हरियाना की तरफ से रही कार अमरीक सिंह पुत्र चन्नण राम निवासी रोड़ा चला रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में अमरीक सिंह घायल हो गए। जिन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।