- Hindi News
- जंगली जीव मंडल का अलग विंग किया स्थापित : डीसी
जंगली जीव मंडल का अलग विंग किया स्थापित : डीसी
कंडीक्षेत्र में अधिकतर क्षेत्र वनों के अधीन है। इस क्षेत्र में खैर, शीशम और अन्य कई तरह की प्राकृतिक उत्पत्तियां है। वन मंडल होशियारपुर, दसूहा और गढ़शंकर जंगली जीवों के साथ प्रभावित इलाका कंडी क्षेत्र के अंतर्गत है। इन क्षेत्रों में जंगली जानवर, सांबर, नील गाय और जंगली सूअर पाए जाते हैं। जंगली जानवरों को मारने की मनाही के कारण डीसी अमित ढाका ने बताया कि जिले में जंगली जीव मंडल का एक अलग विंग स्थापित किया गया है। किसानों के फसलों को नुकसान करते जंगली सूअर मारने के लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट को परमिट जारी करने के लिए नियुक्त किया है।
ढाका ने बताया कि जंगली जानवरों ने जमींदारों की फसलों के नुकसान की पूर्ति के लिए पंजाब सरकार ने प्रति एकड़ 4 हजार रुपए की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाती है। इसके अलावा जंगली जानवरों ने जानी नुकसान करने पर 1 लाख रुपए और गंभीर जख्मी होने के मौके पर 20 हजार रुपए और मामूली चोट लगने पर इलाज का कुल खर्चा दिया जाता है। पंजाब सरकार ने गत वर्ष से उक्त राशि को बढ़ा कर दोगुणा कर दिया है, जिस तहत अब जानी नुकसान पर 2 लाख रुपए और गंभीर जख्मी होने पर 60 हजार रुपए और मामूली चोट इलाज का पूरा खर्चा दिया जाता है।
डीसी ने बताया कि जंगली जानवरों की फसलों के किए गए नुकसान के संबंध में गत सालों के 96 केसों की 2, 13, 525 रुपए के मुआवजे की किसानों को अदायगी की गई। वर्ष 2014-15 के दौरान 10 केस विभाग की ओर से जारी हुए। इस वर्ष के 50 केसों पर आर्थिक सहायता देने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जंगली जानवरों की ओर से पालतू पशुओं के मारे जाने संबंधी चालू वर्ष में आठ केस मंजूर किए गए हैं, जिनको 91,500 रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है।