- Hindi News
- जेसी डीएवी कालेज दसूहा में सभ्याचारक मेला 2015 करवाया
जेसी डीएवी कालेज दसूहा में सभ्याचारक मेला 2015 करवाया
जेसीडीएवी कालेज दसूहा में हर साल की तरह सभ्याचारक मेला 2015 बड़ी धूमधाम के साथ कालेज कैंपस के प्रांगण में करवाया गया। उद्घाटन दसूहा के एमएलए सुखजीत कौर साही ने किया। प्रिंसिपल डा. राजेश कुमार महाजन ने मुख्यातिथि एमएलए सुखजीत कौर साही और हरसिमरत सिंह साही का स्वागत करते कहा कि छात्रों को शिक्षा के साथ साथ सभ्याचारक विरसे के साथ जोड़ने के उद्देश्य के साथ कालेज में सभ्याचारक मेला करवाया गया है।
जिसमें मटका पर्ची, तंबोला, बिंदी लगाने, कैंडल लाईटिंग, ब्रेकिंग ग्लास, किक बाल, म्यूजिकल चेयर म्यूजिक आन डिमांड आदि स्टाल लगाए गए। मुख्यातिथि सुखजीत कौर साही, हरसिमरत सिंह शाही, डा. आरके चोपड़ा, चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी ने विभिन्न स्टालों का उद्घाटन किया। सुखजीत कौर साही ने छात्रों को संबोधित करते कहा कि इस सभ्याचारक यादों को ताजा कर दिया है। प्रिंसिपल डा. राजेश कुमार महाजन बधाई के पात्र हैं जिन्होंने छात्रों को पंजाबी विरसे के साथ जोड़ने के लिए यह मेला करवाया है। इस मेले में रैफल ड्रा डीजीएम पंजाब नैशनल बैंक श्रीकांत शर्मा एसीपी दसूहा ध्रुव दहीया आईपीएस की तरफ से निकाला गया। जिसमें पहला ईनाम एलसीडी, कलर टीवी, दूसरा ईनाम फ्रिज तीसरा ईनाम वाशिंग मशीन था। मेले में आकर्षण का केंद्र कालेज के छात्र टीवी कलाकार सिमरन सिंह आदि सहित कई लोग भी मौजूद थे।
फेट दौरान डीजे की धुन पर थिरकते प्रिंसिपल डॉ. महाजन अन्य प्रोफेसर।
जेसी डीएवी कॉलेज दसूहा में फेट के दौरान फन गेम्स में भाग लेते हुए सर्कल प्रधान जगमोहन सिंह घुम्मण। साथ हैं विधायिकता बीबी सुखजीत सिंह साही और प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार महाजन। -भास्कर