पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल, इंटरनेट के गलत उपयोग से बच्चों को बचाएं

मोबाइल, इंटरनेट के गलत उपयोग से बच्चों को बचाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीकन्या हाई स्कूल में जिला कानूनी सेवाएं अथार्टी की ओर से मुफ्त कानूनी सेवाओं संबंधी जागरूकता कैंप लगाया गया। जिला सेशन जज चेयरमैन और सचिव रश्मि शर्मा के निर्देशानुसार लगाए गए कैंप में छात्राओं को साइबर क्राइम और इंफ्रमेशन एक्ट विषय पर पैरा लीगल वलंटियर तिलक राज हीर और एडवोकेट मंदीप सिंह हुदंल ने जानकारी दी। उन्होंने मोबाइल, कंप्यूटर पर इंटरनेट के गलत उपयोग तथा इंटरनैट पर अश्लील साइटों के बच्चों पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों संबंधी जागरूक किया। उन्होंने लड़कियों के हो रहे शोषण संबंधी भी बताया।

मौके पर सुनीता शर्मा, कांता देवी, संगीता, सोनम दिलबागी, वंदना, पंकज रत्ती, जीनत, राजविंदर कौर, कंवलजीत कौर, बलविंदर कौर, शिक्षा रानी, बलजीत कौर आदि सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।

सरकारी कन्या हाई स्कूल मेंलगाए गए मुफ्त कानूनी सेवाओं संबंधी जागरूकता कैंप में बच्चों को जानकारी देते हुए प्रबंधक।