पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्ध सेवा केंद्र में समागम करवाया

वृद्ध सेवा केंद्र में समागम करवाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टांडा उड़मुड़ | भाईकन्हैया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वृद्ध सेवा केंद्र में समागम करवाया गया। इस दौरान एसडीएम दसूहा बरजिंदर सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। प्रबंधकों ने प्रेम बेदी पेंशन स्कीम, बीबी रवेल कौर पेंशन स्कीम तथा माता संत कौर पेंशन स्कीम के तहत जरुरतमंद बुजुर्गों को पेंशन दी। एसडीएम दसूहा बरजिंदर सिंह ने प्रबंधकों की ओर से बुजुर्गों और समाज के जरुरतमंदों की सहायता के लिए शुरू की गई इन पेंशन स्कीमों के लिए प्रबंधकों की सराहना की। मौके पर भाई कन्हैया चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान उजल सिंह, कपिल वर्मा, आज्ञाकार, सेवामुक्त डीएसपी अजीत सिंह, सुखवीर सिंह, वासुदेव, जगदीश खर्ल, अजीत सिंह, बीबी परमजीत कौर, पाल सिंह शामिल थे।