पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटों के बंटवारे को लेकर मीटिंग में पूर्व मंत्री गाबड़िया से गाली गलौज

सीटों के बंटवारे को लेकर मीटिंग में पूर्व मंत्री गाबड़िया से गाली गलौज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिमंदर बरियाणा | होशियारपुर

अकालीदलने अपने 16 वार्डों में तो टिकटें जारी कर दी लेकिन एक वार्ड पर अभी भी पेच फंसा हुआ है। कल की हुई मीटिंग के दौरान खूब हंगामा हुआ।

यहां तक कि जिले के प्रभारी बनाए हीरा सिंह गाबड़िया को सरेआम मीटिंग में जहां गालियां निकाली गईं वहीं गाबड़िया पर पैसे लेकर टिकटें बांटने का भी आरोप लगाया गया। हंगामा तो उस समय हो गया, जब कुछ लीडरों पर रेत की दलाली का आरोप तक लगा दिया गया। दूसहा के साथ संबंधित एक पूरे अकाली दल के ग्रुप ने अपने तमाम पदों से इस्तीफे दे दिए हैं। दसूहा में भी अकाली दल में भी टिकटों को लेकर बड़ी फूट सामने आई है। वहीं मुकेरियां में भी टिकटों को लेकर अकाली दल दोफाड़ हुआ नजर रहा है।

गढ़शंकर, हरियाना एवं गढ़दीवाला में भी टिकटों के बंटवारें को लेकर काफी पेच फंसे हुए हैं। अकाली दल की यह फूट इन चुनावों में अकाली दल के लिए बड़ी मुसिबत साबित हो सकती है। दसूहा में तो जो अकाली दल के टिकट के दावेदार थे उन्होंने तो आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है क्योंकि वहां पर जगमोहन सिंह घुम्मन ग्रुप ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनका आरोप है कि दूसरा चीमा गुट किसी बीजेपी के आगू को अकाली दल की टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहता था।