पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपेक्षा और दुर्व्यवहार से आहत बब्बू घुम्मण ने छोड़ी शिअद

उपेक्षा और दुर्व्यवहार से आहत बब्बू घुम्मण ने छोड़ी शिअद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल चुनावमें टिकटों के बंटवारे को लेकर आब्जर्वर और शिअद के पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया पर दसूहा के सर्कल प्रधान जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मण ने मेहनती वर्करों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी।

उपेक्षा और दुर्व्यवहार से आहत घुम्मण ने मंगलवार को पार्टी दफ्तर में समर्थकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। इस्तीफा देने की घोषणा करते वक्त उनकी आंखें भर आईं। उन्होंने इस बात का मलाल भी जताया कि जिला लीडरशिप ने उनकी पैरवी नहीं की। उन्हें गाबड़िया से दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सोमवार को होशियारपुर में टिकटों के बंटवारे को लेकर हुई मीटिंग में आब्जर्वर हीरा सिंह गाबड़िया ने जब सर्कल दसूहा के वार्ड 11 के लिए भेजे पैनल अमरप्रीत सिंह सोनू खालसा अमरीक सिंह गग्गी और वार्ड 10 के लिए भेजे नाम बलवीर सिंह काला मास्टर नरिंदर सिंह की उपेक्षा कर उन नामों को आगे किया जिनका शिअद से कोई संबंध नहीं। उन्हें बीजेपी के स्थानीय नेता ने प्रोजेक्ट किया था। शिअद वर्करों की जब मैंने और दूसरे नेताओं ने पैरवी की तो गाबड़िया ने कहा कि यहां आवाज उठाने वालों को बाहर निकाल दिया जाएगा। घुम्मण ने कहा कि पार्टी वर्करों के हितों की पैरवी करते समय जिला लीडरशिप ने उनका साथ नहीं दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंडिडेट का कहना है कि गाबड़िया ने पैसे लेकर िटकट देने की बात कही है।

इन सबसे वह और समूह शिअद वर्कर आहत हैं। वर्करों के सम्मान के खातिर ही उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। हालांकि इससे वह बेहद दुखी है।

पार्टी के लिए पिछले 25 साल से की जा रही मेहनत का हवाला देते घुम्मण ने कहा कि उनके साथ शहरी प्रधान करनैल सिंह खालसा, यूथ अकाली दल के शहरी प्रधान अमरप्रीत सिंह, सोनू खालसा, पूर्व कौंसलर विक्रम सिंह संधू समेत अनेकों वर्करों ने पार्टी छोड़ी है। उन्होंने भविष्य के बारे में बताया कि सर्कल के अनेकों पदाधिकारी, यूथ वर्कर, पंच सरपंच ब्लॉक समिति सदस्य वर्करों की उपेक्षा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए इस्तीफे देंगे। वहीं नगर कौंसिल चुनावों में समर्थकों के साथ आजाद लड़ेंगे। कर्मवीर सिंह घुम्मण, करनैल सिंह खालसा, अमरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह संधू, नरिंदरजीत सिंह, तरसेम सिंह, विजय कुमार, अमृत वालिया, हरमिंदर सिंह, अवतार सिंह, सतपाल सिंह, सरबजीत सिंह, बलकार सिंह, बिंदू घुम्मण इत्यादि शामिल थे।

इस संबंधी जिला प्रधान सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने बताया कि उनके पास कोई इस्तीफा नहीं पहुंचा। सर्कल प्रधान घुम्मण को समझाया जाएगा और गलतफहमियां दूर करदी जाएगी।

हीरा सिंह गाबड़िया ने इस संबंधी कहा कि पार्टी में सभी वर्करों का सम्मान है। मैंने किसी की उपेक्षा नहीं की है।

शिअद के सर्कल प्रधान जगमोहन सिंह घुम्मण अपने समर्थकों के साथ। उन्होंने कहा कि समर्थकों को आजाद चुनाव लड़वाएंगे।