दसूहा के मरासगढ़ में डायरिया फैला
दातारपुर | मोहल्लामरासगढ़ में सौ के करीब लोग डायरिया से पीड़ित है। कारण बताया जा रहा है वार्ड में सप्लाई हो रहा वाटर सप्लाई का दूषित पानी। मोहल्ला निवासी लंबे समय से साफ पानी की सप्लाई करने की मांग कर रहे थे। मोहल्ला वासियों ने नगर कौंसिल की इस लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की। एक साल पहले भी मोहल्ले में डायरिया की चपेट में लगभग 200 व्यक्ति आए थे। उलटी दस्त से पीड़ित मोहल्लावासी सरदारी, विधि, शीला, कोमल, कमलजीत, टीना, बाबी, र|, सोनू, अमरो देवी, सिम्मी, सोनू, विक्की ने बताया कि गत साल भी डायरिया फैला था। सीवरेज के पानी रिसाव से और नालियों का गंदा पानी घरों में रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हरदीप कौर बाजवा, रंजीत सिंह बाजवा, चंद्रपाल, सिमरन, आशा रानी, गुरदीप बाजवा, राजेश ने वार्ड में साफ पानी की सप्लाई करने की मांग की है। एसएमओ दसूहा नरेश कांसरा ने बताया कि विभाग के नोटिस में आने के बाद डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अनिल और फार्मासिस्ट सलिंदर सिंह की टीम ने मोहल्ले में जाकर 114 लोगों का निरीक्षण कर दवाइयां दी। क्लोरीन की गोलियां देने के साथ पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी। एसडीएम बरजिंदर सिंह ने बताया कि समस्या उनके नोटिस में है। उन्होंने संबंधित विभाग के एक्सीयन को वार्ड में साफ पानी की सप्लाई के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए कहा है।