- Hindi News
- कीटनाशक दवाइयों की दुकानों पर छापेमारी की
कीटनाशक दवाइयों की दुकानों पर छापेमारी की
दसूहा। कृषिविभाग की फ्लाईंग टीम द्वारा एसडीएम बरजिंदर सिंह के नेतृत्व में दसूहा ब्लाक की बीज खाद कीट नाशक दवाईयों की दुकानों पर अचानक छापेमारी की। गत कुछ दिनों से विभाग को कीटनाशक दवा दुकानदारों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर खेतीबाड़ी विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में चैकिंग दौरान किसान खेती केंद्र उंची बस्सी से अनाधिकृत स्टोर में से एक्सपायकरी डेट पूर्ण कर चुकी कीटनाशक दवाईयां बरामद की गई। साथ ही सरकार की ओर से पाबंदीशुदा सल्फास भी बरामद किए। दुकान का दवांए बेचने वाला लाईसैंस भी खत्म हो चुका था। जिसे विभाग की ओर से कब्जे में ले लिया गया है। इसी तरह दसूहा में भी किसान खेती सैंटर दसूहा का अनाधिकृत स्टोर की भी चैकिंग की गई। जबकि सरकार की ओर से जारी अलग से स्टोर का लाईसैंस भी नहीं मिला। किसान खेती सैंटर दसूहा का अनाधिकृत स्टोर सील कर के टीम द्वारा अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।