- Hindi News
- बास्केटबाल टूर्नामेंट टांडा यूनाइटेड क्लब की टीम के नाम रहा
बास्केटबाल टूर्नामेंट टांडा यूनाइटेड क्लब की टीम के नाम रहा
यूनाइटेडस्पोर्ट्स क्लब की ओर से करवाए गए माता संत कौर यादगारी जिला स्तरीय बास्केटबाल टूर्नामेंट मेजबान टीम के नाम रहा। मनीपाल सिंह सग्गू और कोच बृज शर्मा के नेतृत्व में पत्रकार मंच के सहयोग से सरकारी सेकेंडरी स्कूल में करवाए गए इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया। ओपन मुकाबले में टांडा यूनाइटेड क्लब की टीम ने दसूहा को 12 अंकों के अंतर से हराया। अंडर-19 वर्ग में गढ़दीवाला ने टांडा को 10 अंकों के अंतर से हराया। टूर्नामेंट में टांडा का राजवीर सिंह बैस्ट प्लेयर रहा। टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यातिथि अंर्तराष्ट्रीय कोच हरजाप सिंह, बालीवुड के एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल, मैनेजर लखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह चत्तोवाल ने विजेता टीमों को इनाम दिए। मौके पर पूर्ण सिंह, परमजीत सिंह, अजीत सिंह गोराया, डॉ. सरदारी लाल, बलवीर सिंह, गुरचरण सिंह, प्रदीप विरली, जसपाल कंग, अवतार मालवा, चरनजीत गोराया, सुखवीर लाडी, करनैल मालवा, तजिंदर ढिल्लों, जगदीप सिंह, बलराज महिंदरू, सुरिंदर सिंह, राम आसरा, लखविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, निर्मल सिंह, जसपाल टोनी, दिनेश, रघु अन्य शामिल थे।
बैस्ट प्लेयर रहा राजवीर सिंह।
विजेता टीमों को इनाम देते हरजाप सिंह, शाम कौशल, लखविंदर मुल्तानी।