- Hindi News
- नगर कौंसिल दसूहा में तीसरे दिन 15 नामांकन पत्र दाखिल
नगर कौंसिल दसूहा में तीसरे दिन 15 नामांकन पत्र दाखिल
दसूहा | नगरकौंसिल दसूहा के चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल करने के तीसरे दिन 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इस प्रक्रिया के पहले दिन जहां कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ था। बुधवार को एक और तीसरे दिन वीरवार को 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए। रिटर्निंग अफसर एआर बलराम दास के साथ इस दौरान एआरओ मंजीत सिंह भी शामिल थे। वार्ड 12 से भाजपा नेता जोगिंदर पाल निक्कू की प|ी प्रियंका ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं वार्ड 13 से राकेश कुमार बस्सी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।