पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टांडा उड़मुड़ की वार्ड 7 की वोटें वार्ड दो में तबदील करने पर लोगों ने जताया विरोध

टांडा उड़मुड़ की वार्ड 7 की वोटें वार्ड दो में तबदील करने पर लोगों ने जताया विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड7 में पड़ते घरों से संबंधित वोटरों की वोटें काट कर वार्ड दो में तबदील करने का वार्ड निवासियों ने विरोध जताया। शिकायत मिलने पर जांच करने पंहुचे अधिकारियों के सामने विरोध जताते वार्ड निवासियों संबंधित वोटरों ने प्रशासन इस साजिश को रचने वालों के खिलाफ नारेबाजी की।

एसडीएम दसूहा के समक्ष आवाज उठाते प्यार कौर, बलविंदर कौर, बलविंदर सिंह, सुखराम, लक्ष्मी, सुखविंदर, सुरिंदर, माया, नरिंदर, अंजू, शीला देवी, महिंदर पाल, सीमा ने बताया कि उनके घर वार्ड 7 में हैं। दो महीने पहले वार्ड निवासी एक व्यक्ति उनसे यह बोल कर साइन करवा ले गया कि उनकी वोटें कट गई हैं वोटें दोबारा बननी हैं। नौ फरवरी को वोटर सूचियों के सामने आने पर वार्ड की लगभग 50 वोटें काट कर वार्ड दो में तबदील कर दी गईं, जिससे वे आहत हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल राजकुमार, राधा रानी, सुमन, दीपक, ने जांच करने आए अधिकारियों बीडीपीओ अभय चंद्र, नायब तहसीलदार निर्मल सुपरवाइजर अमरीक सिंह के समक्ष अपना विरोध जताते कहा कि उनकी रिहायश अनुसार वोटें वार्ड 7 में ही वापिस की जाएं। विरोध जताते लोगों ने कहा कि यह सब सोची समझी साजिश तहत, प्रशासन की मिली भुगत से हुआ है। इसकी शिकायत चुनाव कमिशन में करेंगे कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। एसडीएम बरजिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई लिखती शिकायत नहीं पंहुची। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर जांच करने वाले अधिकारियों के समक्ष साजिश रचने वाले लोगों के नाम बताने के साथ वार्ड निवासियों ने लिखित शिकायत में भी नामों का हवाला दिया है।

टांडा उड़मुड़ में रोष प्रदर्शन करते वार्ड नंबर सात के निवासी।