दहेज कानून में तीन लोगों पर केस दर्ज
दसूहा | दहेजकी खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने वाले ससुरालियों के खिलाफ दसूहा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला प्रताड़ित विवाहिता नरिंदर कौर पुत्री बचित्र सिंह निवासी बड्डा टेरकियाना के बयानों के आधार पर उसके पति जगतार सिंह, ससुर गुरबचन सिंह, सास बलविंदर कौर निवासी गिलजियां के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयानों में नरिंदर कौर ने बताया कि उसकी शादी 17 अप्रैल 2008 को जगतार से हुई थी। शादी के बाद उसके ससुरालियों ने उसे दहेज की खातिर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। जगतार को अमेरिका भेजने के लिए 10 लाख की मांग रखी।