- Hindi News
- ज्वाईंट फोरम ने अर्थी फूंक प्रदर्शन किया
ज्वाईंट फोरम ने अर्थी फूंक प्रदर्शन किया
पीएसईबीइंप्लाईजज्वाईंट फोरम पंजाब के आह्वान पर शहरी मंडल के समूह मुलाजिमों की तरफ से अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। खुशी राम और सुरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में विभिन्न वक्ताओं सुखदेव सिंह धामी, भूपिंदर सिंह भंूगा, सतीश चंद्र, विजयपाल ने बताया कि बिजली बोर्ड की मैनेजमेंट समझौते करने के बाद भी आनाकानी कर रही है। मानी हुई मांगो को लागू नहीं कर रही और ही रैगलुर भर्ती कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कंट्रैक्ट पर कार्यरत कर्मियों को भी पक्का नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को ग्रामीण मंडल, 29 को भोगपुर मंडल, 30 को माहिलपुर मंडल और 1 अक्तूबर को दसूहा और मुकेरियां मंडल में अर्थी फूंक प्रदर्शन किया जाएगा। अगर मांगे मानी गई तो समूह मुलाजिम 14 अक्तूबर को मुकम्मल हड़ताल करेंगे। इस मौके पर जैल सिंह, सरबजीत सिंह विर्दी, मंगल सिंह, प्रषोत्तम लाल, निर्मल सिंह, अश्विनी कुमार, त्रिलोचन सिंह, जसपाल सिंह, कुलदीप सिंह, सुरिंदर सिंह, सूरज प्रकाश, गुरमेल सिंह, जसवीर सिंह शामिल थे।
पुतला फूंक प्रदर्शन करत हुए पीएसईबी इंप्लाईज ज्वाईंट फोरम के मुलाजिम।