पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर से गैस सिलेंडर और चांदी के जेवर चुराए

घर से गैस सिलेंडर और चांदी के जेवर चुराए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा | चोरोंने मोहल्ला कहरवाली एफसीआई गोदामों के पीछे पड़ते एक घर को निशाना बनाते गैस सिलेंडर चांदी के जेवर चुरा लिए। चोरी का शिकार हुए टैक्सी चालक जगमोहन सिंह ने इसकी सूचना दसूहा पुलिस को दे दी है। चोरी की वारदात का जगमोहन को पता संगरुर से वापिस लौटने पर चला। इसी तरह शनिवार रात गांव बोदल में चोरों ने बंद पड़ी प्रवासी भारतीय नरिंदर सिंह रंधावा की कोठी से एलसीडी, इनर्वटर, आरओ इत्यादि सामान चुरा लिया। इसी तरह रात चोरों ने बलवीर सिंह के घर से दो मोबाईल, मंदीप सिंह के घर से भी दो मोबाईल, वीरइंद्र सिंह, जगतार सिंह के घर से एक एक मोबाईल चुरा लिया। सरबजीत सिंह के घर से एक सीपीयू चोरी हुआ। गांव की सरपंच गुरदीप कौर चोरी का शिकार व्यक्तियों ने इस संबधी दसूहा पुलिस को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी जंगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।