- Hindi News
- गुरुद्वारा टक्कर साहिब में नई इमारत का उद्घाटन
गुरुद्वारा टक्कर साहिब में नई इमारत का उद्घाटन
दसूहा | जत्थेदारसाहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह श्री अकाल तख्त साहिब ने गुरुद्वारा टक्कर साहिब में नई बनी ईमारत का उद्घाटन किया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। रागी कविशर बलवीर सिंह, अमनदीप सिंह, ढाडी लक्खा सिंह ने संगतो को निहाल किया। इस मौके पर विधायिका सुखजीत कौर साही, हरजिंदर सिंह धामी, मैनेजर सुरिंदरपाल सिंह, जत्थेदार तारा सिंह सल्लां, रविंदर सिंह, मैनेजर र| सिंह, अवतार सिंह, संत गुरनाम सिंह, संत गुरमीत सिंह, संत गुरदयाल सिंह, संत जागीर सिंह, संत हरजिंदर सिंह, जगदीश सिंह, सुखविंदर सिंह बोदल, दीदार सिंह काला, निर्मल सिंह, मान सिंह, गोबिंद सिंह, सुखविंदर सिंह, मंगल सिंह, सुरजीत सिंह, अमरीक सिंह, जसविंदर सिंह शामिल थे। सिंह साहिब ने संगतो को गुरुद्वारा नानक दरबार टक्कर साहिब में नई बनाई आलीशान इमारत की बधाई दी। इस मौके पर मैनेजर सुरिंदर पाल सिंह भी शामिल थे।