पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसों में एक की मौत 2 गंभीर जख्मी

सड़क हादसों में एक की मौत 2 गंभीर जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इलाकेमेंहुए विभिन्न सड़क हादसों में एक की मौत 2 गंभीर जख्मी हुए। टांडा होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव सीकरी नजदीक ट्रक और बोलैरो जीप गाड़ी की टक्कर में बोलैरो जीप सवार स्वर्ण सिंह निवासी गीगनोवाल गंभीर जख्मी हो गया। स्वर्ण सिंह अपने गांव गीगनोवाला जा रहा था कि रात 10 बजे के करीब असंतुलित होकर बौलैरो 108 एंबुलेंस एमरजेंसी मेडिकल सिमरनजीत सिंह पायलट सुरजीत सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल होशियारपुर पंहुचाया।

दसूहा हादसा टांडा दसूहा राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर गांव कुराला समीप रात्रि लगभग 12 बजे हुआ। गांव महिंदीपुर तहसील भोगपुर निवासी हरविंदर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह परमजीत सिंह पुत्र दविंदर सिंह गन्ने से लदी ट्राली ले कर दसूहा की ओर जा रहे थे कि गांव कुराला के पास ट्राली का टायर फटने से ट्रैक्टर ट्राली गहरी जगह में पलट गई। हरविंदर सिंह परमजीत सिंह को 108 एंबुलेंस कर्मियों पायलट सुरजीत सिंह ईएमटी सिमरनजीत सिंह ने सिविल अस्पताल टांडा पंहुचाया। जहां परमजीत सिंह की मौत हो गई। हरविंदर सिंह ट्रैक्टर चला रहा था जबकि परमजीत सिंह उसके साथ बैठा हुआ था।