पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमृतपाल सिंह ने चलाई सबसे स्लो साइकिल

अमृतपाल सिंह ने चलाई सबसे स्लो साइकिल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगुरु तेग बहादुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहबलपुर कोटफतूही में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। दो दिन चले इस खेल दिवस के मौके पर नर्सरी से 12वीं तक के छात्रों में खेल मुकाबले करवाए। मुकाबले में हुई 100 मीटर दौड़ मैराथन दौड़, स्लो साइक्लिंग, रस्सा-कस्सी, खो-खो, कबड्डी और अन्य खेलें करवाई गई। खेल दिवस के दूसरे दिन नंद किशोर गुप्ता और कुसुम दत्ता बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। मैराथन दौड़ में धनवीर मान और मनप्रीत कौर बंगा, स्लो साइक्लिंग में अमृतपाल सिंह, दौड़ में विशाल राजू, विवेक सूद, जसप्रीत कौर, सिमरनकौर, यशप्रीत कौर, फ्राग रेस में हरश बंगा, खान के मुकाबलों में शरनप्रीत कौर, सरबजीत सोनू विजेता रहे। इसी तरह रस्साकस्सी के मुकाबलों में लड़कियों की राजगुरु सुखदेव हाउस की टीम विजेता रही जबकि लड़कों में से भगत सिंह उधम हाउस की टीम विजेता रही। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर सुनील दत्त बाली और प्रिंसिपल धर्मपाल ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक तंदरूस्ती के लिए खेलों खेलन और कसरत करने की सलाह देते नशों से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर स्पोर्ट्स इंचार्ज राजकमल, सचिव मुनीष शर्मा, राजिंदर कौर, हरचरन सिंह, बलवीर सिंह, हरपरीत कौर, रीमा, पवनदीप, धर्मपाल, सुनील दत्त बाली, राकेश शामिल थे।

छठा वार्षिक कबड्डी कप 12 और 13 को

दसूहा।गांव बोदल में छठा वार्षिक कबड्डी कप 12 और 13 फरवरी को होगा। गुरु हरगोबिंद साहिब स्पोर्ट्स क्लब की ओर से ग्राम पंचायत और प्रवासी भारतीयों के सहयोग से करवाए जाने वाले कबड्डी कप में दिग्गज कबड्डी टीमें भाग लेंगी। इस संबंधी प्रबंधकों ने पोस्टर बनवाया, जिसका विमोचन सरपंच गुरदीप कौर ने किया। जानकारी देते हुए सुखजिंदर सिंह डिंपल और मंदीप सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन सर्कल प्रधान जगमोहन सिंह घुम्मण और सरपंच गुरदीप कौर करेगी। इनामों का वितरण केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, बीबी सुखजीत कौर साही और डॉ. हरसिमरत साही करेंगे। टूर्नामेंट में एआईजी मंदीप सिंह और एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल मुख्यातिथि शामिल होंगे। टूर्नामेंट में वर्ल्ड कप कबड्डी से जुड़े खिलाड़ी बलकार, गग्गी खीरावली, सुलतान, गगन नागरा, नन्नी गोपालपुर, यादव, संदीप भाग लेंगे। इस मौके पर लखवीर सिंह, दर्शन सिंह, प्रगट सिंह, सुखजिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, फौजी टीटू, हरजिंदर, गुरप्रीत, मनमीत, कमल बोदला शामिल थे।