- Hindi News
- नगर कौंसिल दसूहा के चुनाव प्रबंधों का जायजा लिया
नगर कौंसिल दसूहा के चुनाव प्रबंधों का जायजा लिया
दसूहा | 25फरवरी को होने वाले नगर कौंसिल के चुनावों संबंधी जरूरी प्रबंध करने के लिए एसडीएम बरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल दसूहा के चुनाव के लिए कोऑप्रेटिव सोसायटी रिटर्निंग अफसर बलराम दास एआर, एसडीओ पीडब्लूयडी टांडा सहायक रिटर्निंग अफसर, नगर कौंसिल टांडा के लिए हरप्रीत सिंह खेतीबाड़ी विकास अफसर, कार्यालय हरसी पिंड रोड को रिटर्निंग अफसर और सतपाल सिंह दसूहा को सहायक रिटर्निंग अफसर लगाया गया। नगर कौंसिल गढ़दीवाला के लिए चमन लाल बैंस कार्यकारी इंजीनियर, सेंट्रल वर्क्स डिवीजन को रिटर्निंग अफसर और तरसेम लाल तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अफसर लगाया गया है।उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य चुनाव कमिश्न के कार्यक्रम के मुताबिक नगर कौंसिल के चुनावों के लिए नामांकन 10 फरवरी से 13 फरवरी तक ली जाएगी, 14 फरवरी को स्क्रूटनिंग और 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव निशान अलाट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल दसूहा के लिए नामांकन एआर कोऑप्रेटिव सोसायटी दसूहा के कार्यालय में, नगर कौंसिल टांडा के लिए खेतीबाड़ी विकास अफसर हरसीपिंड रोड और नगर कौंसिल गढ़दीवाला के लिए नामांकन सब तहसील कार्यालय गढ़दीवाला में ली जाएगी। उन्होंने बताया कि दसूहा के 15 वार्डों के लिए 21 पोलिंग बूथ, टांडा के 15 वार्डों के लिए 19 और गढ़दीवाला के 11 वार्डों के लिए 11 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस बार नगर कौंसिल की वोट इलैक्ट्रानिक मशीनों के साथ होगी। पोलिंग पार्टियों को पोलिंग मटीरियल दसूहा में तहसील कांप्लेक्स दसूहा, टांडा में सब तहसील टांडा और गढ़दीवाला में सब तहसील गढ़दीवाला में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथों में पोलिंग सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी और उसके बाद उसी दिन पोलिंग बूथों पर ही गणना होगी।
नगर कौंसिल के चुनावों के लिए नामांकन 10 फरवरी से 13 फरवरी तक लिए जाएंगे