- Hindi News
- दसूहा | कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल हमेशा से ही छात्रों के उज्जवल
दसूहा | कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल हमेशा से ही छात्रों के उज्जवल
दसूहा | कैंब्रिजइंटरनेशनल स्कूल हमेशा से ही छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अलग-अलग कार्य करता आया है। उन्होंने विशेष तौर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का आंदोलन शुरू किया है। वासल एजुकेशन सोसायटी के प्रधान केके वासल, चेयरमैन संजीव वासल तथा प्रिंसिपल अनित अरोड़ा ने कहा कि यदि कोई छात्रा चाहे वह उनके स्कूल में पढ़ रही हैं या किसी और स्कूल या और बोर्ड की हो, वो दसवीं कक्षा की परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करती है और कैंब्रिज स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास कर लेती है तो उसे कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल दसूहा में 11वीं 12वीं कक्षा के लिए मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। सोसायटी के प्रधान केके वासल, चेयरमैन और प्रिंसिपल ने कहा कि मेधावी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें मुफ्त शिक्षा देने का फैसला लिया गया है।
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी छात्राओं को दी जाएगी मुफ्त शिक्षा