- Hindi News
- दसूहा में दशहरा पर्व पर निकाली श्रीराम की झांकी
दसूहा में दशहरा पर्व पर निकाली श्रीराम की झांकी
दसूहा | श्रीराम लीला कमेटी की ओर से दशहरा उत्सव के संबध में पहली झांकी जय श्रीराम के जयकारों के बीच निकाली। श्री महावीर मंदिर परिसर से निकाली गई झांकी बीर बजरंग बली हनुमान जी के ध्वज की छत्र-छाया मेें निकाली गई। ढोल नगाड़ों की रौणक में निकाली इस झांकी में कमेटी सदस्य और अन्य गणमान्यों ने हाजिरी लगाई। झांकी नगर के भ्रमण उपरांत प्राचीन पांडव सरोवर मंदिर स्थित दशहरा मैदान पहुंची। कमेटी प्रधान गुड्डू चौधरी और महासचिव मुनीषा कालिया ने बताया कि दशहरा पर्व 3 अक्टूबर तक झांकियां लगातार निकाली जाएगी। झांकी में शंकर पंडित, जयदीप, तरसेम लाल, पप्पा वालिया, कैलाश नाथ, सुरिंदर छिंदा, अश्विनी कुमार, संजीव कुमार राजू, देव कृष्ण शर्मा मौजूद थे।