पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन धन योजना के सर्वे संबंधी ट्रेनिंग दी

जन धन योजना के सर्वे संबंधी ट्रेनिंग दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा | बीएडकॉलेज में लगाए गए ट्रेनिंग शिविर में प्रधान मंत्री जन धन योजना के सर्वे संबंधी स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई। एसडीएम बरजिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुए आयोजन दौरान चीफ मैनेजर आरसी शर्मा ने स्टाफ सदस्यों को उक्त स्कीम संबंधी फार्म भरने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के अभी तक खाते नहीं खुले उनका सर्वे कर ही फार्म भर संबंधित बैंकों को दिए जाएंगे। एसडीएम बरजिंदर सिंह ने स्टाफ सदस्यों को निष्ठा से काम करने की हिदायत दी। वहीं बैंकों की ओर से फार्म भरने के लिए प्रति फार्म पांच रुपए का भत्ता भी दिया जाएगा। इस मौके पर बीडीपीओ रामलुभाया भी शामिल थे।