पशु भलाई और इलाज कैंप लगाया
टांडा उड़मुड़ | डिप्टीडायरेक्टर पशु पालन विभाग डॉ. गुरजीत सिंह मुल्तानी के निर्देशानुसार आरकेवीवाई स्कीम के तहत गांव खखां में पशु भलाई और इलाज कैंप लगाया गया। सीनियर वैटनरी अफसर डॉ. सुच्चा सिंह दसूहा के नेतृत्व में आयोजित कैंप में डॉ. भारत भूषण टंडन,डॉ. हरकंवलदीप सिंह, डॉ. दीपक कुमार, वैटनरी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने दुधारू पशुओं को होने वाली बीमारियों संबंधी जानकारी दी। माहिरों ने पशुओं की बीमारी मुक्त रखने के लिए उनके लिए बनाए जाने वाले धांता दे चूरे संबंधी भी जानकारी दी। डॉ. सुच्चा सिंह ने दूध उत्पादकों को विभाग की ओर से विभिन्न स्कीमों की जानकारी भी दी। मौके पर सरपंच लखविंदर कौर, गुरप्रीत सिंह, सतवीर सिंह, राजिंदर कौर, सुरिंदर कौर, बलवीर सिंह, गुरमीत सिंह, गुरदेव सिंह, सतनाम सिंह अन्य पशुपालक शामिल थे।