पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसूहा में जेई के स्कूटर की डिक्की से 4 लाख निकाले

दसूहा में जेई के स्कूटर की डिक्की से 4 लाख निकाले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएमकार्यालयके पास पेट्रोल पंप से बिजली विभाग के झिंगड़ कलां निवासी जेई के स्कूटर की डिक्की से से बाइक सवार दो युवक 4 लाख लूट ले गए। वारदात पैट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

वारदात दोपहर डेढ़ बजे की है। जेई जोगिंदर सिंह दसूहा के दो बैंकों में से चार लाख रुपए निकलवा कर घर लौट रहे थे। रास्ते में एसडीएम कार्यालय चौक के पास पेट्रोल पंप स्कूटर में तेल डलवाने के लिए रुके। इसी दौरान दो युवकों ने डिक्की में रखा नकदी से भरा लिफाफा उठा लिया और टांडा की ओर फरार हो गए। तेल डलवाने के बाद जब इस वारदात का पता चला तो जोगिंदर सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। एएसआई जोगिंदर सिंह मौके पर पंहुचे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। दसूहा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

दसूहा में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की जानकारी देते झिंगड़ कलां के रहने वाले जेई जोगिंदर सिंह। -भास्कर