पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकेरियां में भाजपा के कौंसिल प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

मुकेरियां में भाजपा के कौंसिल प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुकेरियां में वार्ड नं. 11 और टांडा में वार्ड नं. 5 के लिए अभी फैसला नहीं

भास्करन्यूज | टांडाउड़मुड़/मुकेरियां

जिलामुकेरियांअधीन आती सभी नगर कौंसिलों के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राज्य प्रधान कमल शर्मा की अध्यक्षता के बाद जारी प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी करते जिला प्रधान राणा इकबाल सिंह ने बताया कि टांडा नगर कौंसिल के लिए वार्ड 6 से हरि कृष्ण, वार्ड 7 से सुमन रानी, वार्ड 9 से दविंदर सिंह, वार्ड 10 से रेखा खुराना, वार्ड 11 से गुरमीत सिंह, वार्ड 13 से मोनिका सोधी वार्ड 14 से चंद्र मोहन को टिकट दी गई है वार्ड 5 के लिए फैसला अभी बाकी है।

दसूहा नगर कौंसिल के लिए वार्ड 1 में रजनी, वार्ड 2 में डा. हरसिमरत सिंह साही, वार्ड तीन से राजीव दत्त शर्मा (रिंपा) वार्ड 4 से जसविंदर कौर, वार्ड 9 में नीलम रानी, वार्ड 12 से प्रियंका, वार्ड 13 से जसवंत सिंह पप्पू, वार्ड 14 से तरुण खुल्लर (मनु) और वार्ड 15 से सतीश कुमार घई को टिकेट दी गई है।

मुकेरियां में 15 वार्ड हैं जिनमें 11 पर भाजपा और चार पर अकाली दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। आज भाजपा की जारी पहली लिस्ट में वार्ड नंबर तीन से सुरिंदर कुमार खुल्लर, चार से राजेश जैन, पांच से अनूप भट्टी, छह से नीरज साहनी, सात से पवन कुमार, आठ से दविंदर कुमार, नौ से सीमा, दस से सुखजिंदर कौर, 13 से बाली राम और 15 से भूपिंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा हैं जबकि वार्ड नंबर एक और 11 के उम्मीदवारों की घोषणाा नहीं की हैं। 11 नंबर वार्ड को लेकर अकाली भाजपा में अभी तक पेच फंसा हुआ हैं। जिसके कारण अकाली दल की लिस्ट जारी होने में विलंब हो रहा हैं।

नगर कौंसिल गढ़दीवाला में वार्ड 5 में शिव दयाल, वार्ड 6 में मुकेश कुमार, वार्ड 8 में विक्रम कुमार, वार्ड 4 से अनु बाला वार्ड 11 से अनिल कुमार को टिकेट दी गई हैं। जिला प्रधान राणा इकबाल सिंह ने दावा करते कहा कि भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। इस मौके पर जिला महासचिव एडवोकेट अमन भनोट, हरविंदर कलसी शामिल थे।