पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर कौंसिल चुनाव के लिए नामांकन फार्म 13 फरवरी तक भरे जाएंगे

नगर कौंसिल चुनाव के लिए नामांकन फार्म 13 फरवरी तक भरे जाएंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर | नगरकौंसिल चुनावों के दौरान होशियारपुर जिले की 7 नगर कौंसिल के चुनाव 25 फरवरी को करवाए जाएंगे।

उक्त जानकारी देते जिला चुनाव अफसर डीसी आनंदिता मित्रा ने बताया कि जिले की दसूहा, मुकेरियां, टांडा उड़मुड़, गढशंकर, गढदीवाला, हरियाना और शाम चौरासी की नगर कौंसिल चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गढ़शंकर नगर कौंसिल के 13 वार्डों, दसूहा मुकेरियां और टांडा नगर कौंसिल के 15-15 वार्ड, गढ़दीवाला के 11 वार्ड, शाम चौरासी के 9 वार्ड और नगर कौंसिल हरियान के 11 वार्ड के लिए कौंसलरों का चुनाव होगा। जिला चुनाव अफसर ने बताया कि नगर कौंसिल की चुनाव के लिए उम्मीदवार की तरफ से अपने नामांकन पत्र 13 फरवरी तक दाखिल करवाए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक दाखिल की जाएगी। 14 फरवरी को कागजों की पड़ताल होगी और उम्मीदवारों की तरफ से 16 फरवरी तक अपने कागज वापिस लिए जा सकेंगे। 25 फरवरी को वोट डालने का सामान पूरा होने के साथ ही चुनाव बूथों पर ही पोलिंग स्टाफ की तरफ से वोट की गणना शुरू कर दी जाएगी और मौके पर ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।