पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशमेश गर्ल्स कॉलेज में संगीत सम्मेलन

दशमेश गर्ल्स कॉलेज में संगीत सम्मेलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा | दशमेश गर्ल्स कालेज चक्क अल्ला बक्श में संगीत विभाग की ओर से संगीत सम्मेलन का आयोजन करवाया गया। प्रो. डॉ. विवेक शर्मा एपीजे कालेज जालंधर ने गायन पेश किया। छात्राओं को संगीत बारे कुछ रोचक जानकारियां भी सांझी कीं। इसके अलावा 5वीं के स्टूडेंट मास्टर सुलेमान ने रागमारुबिहारा पहाड़ी राग बांसुरी की धुन पेश की। प्रो. मनप्रीत महे ने सुगम संगीत में सूफी कलाम पेश किया। हरमोनियम पर बलराज तबले पर दीपक ने साथ दिया। सम्मेलन में प्रिंसिपल डॉ. रविन्द्र सिंह चड्डा एडवोकेट गुरदीप सिंह ने आए हुए कलाकारों को सरोपे भेंट कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस मौके पर प्रो. हल्का जैन, प्रो. राजकुमार, अश्विनी कुमार, विवेक, अनादी मिश्रा, अनूप सिंह, सुरेश पाल प्रो. शिवानी नारद, प्रो. मनप्रीत महे उपस्थित थे।