पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीडीएवी कॉलेज दसूहा में सूफी काव्य पर सेमिनार

जेसीडीएवी कॉलेज दसूहा में सूफी काव्य पर सेमिनार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसूहा | जेसीडीएवीकॉलेज के पंजाब विभाग की ओर से पंजाबी सूफी काव्य में सुल्तान बाडू का स्थान विषय पर सेमिनार करवाया गया। इसमें प्रमुख वक्ता सूफी काव्य के मुख्य विचारक प्रो. गुरचरण सिंह तलवाड़ा थे। प्रिंसिपल राजेश कुमार महाजन ने गुरचरण सिंह तलवाड़ा का स्वागत किया। विभाग के मुखी प्रो. एससी शर्मा ने प्रोफेसर गुरचरण सिंह के खोज कार्यो की प्राप्तियों की प्रशंसा की। मुख्य वक्ता प्रोफेसर गुरचरण सिंह तलवाड़ा ने अपने भाषण में सूफीवाद में संकल्प, सूफियों की प्रगति पर चर्चा करते कहा कि सूफी रहस्यवाद, परमात्मा, माया, मुक्ति पर विस्तार चर्चा की। प्रोफेसर निवेदिता ने मुख्य वक्ता, अध्यापकों, विद्यार्थियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर डा. गुरमीत सिंह, डा. सुखविंदर कौर, प्रो. रणजोध सिंह, प्रो. परमिंदर कौर, गगन, सिमरजीत कौर, रणजीत सिंह, शीतल सिंह आदि उपस्थित थे।