- Hindi News
- रफी को समर्पित रोटरी क्लब दसूहा का संगीत समागम 15 को
रफी को समर्पित रोटरी क्लब दसूहा का संगीत समागम 15 को
रोटरीक्लब दसूहा द्वारा मोहम्मद रफी को समर्पित संगीत समागम का आयोजन 15 फरवरी को होगा। यह जानकारी देते प्रोजैक्ट चेयरमैन सुखविंदर सिंह संजय रंजन ने बताया कि जिला पुलिस के सहयोग से चेयरमैन एचपीएस विर्क, प्रधान ललित कुंद्रा, सचिव बलदेव सिंह के नेतृत्व में जीटीबी खालसा कालेज फार विमन में सुबह साढे दस बजे से शुरु होने वाले इस संगीत समागम में उभरते गायकों के मुकाबले करवाए जाएंगे। समागम में पदम श्री हंस राज, केके वासल, एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल, आईपीएस ध्रुव दहीया, एसपी दिलबाग सिंह, एसडीएम बरजिंदर सिंह, एसडीएम राहुल चाबा विशेष तौर पर शामिल होंगे। जबकि विधायिका बीबी सुखजीत कौर साही समागम की मुख्यातिथि होंगे।