जन धन योजना के बारे में बताया
दातारपुर | गांवदेपुर स्थित बाबा ईश्र दास जी के दरबार पर रिजर्व बैंक अॉफ इंडिया और नाबार्ड के निर्देशानुसार पीएनबी शाखा देपुर की ओर से जन जागरूकता शिविर लगाया गया। मैनेजर जतिंदर वासुदेव की अध्यक्षता में लगाए गए कैंप में नाबार्ड बैंक के उच्च अधिकारी इंद्रजीत कौर, चीफ एलडीएम पीएनबी आरपी शर्मा और एनसी वासुदेवा विशेष तौर पर शामिल हुए। अधिकारियों ने कैंप में मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री जन-धन योजना, बैंकिंग ज्ञान से खुशहाली आदि योजना के बारे में बताया।
एनसी वासुदेवा ने लोगों से कहा कि सिर्फ आधार कार्ड के बिना कोई पैसा जमा करवाए जन धन योजना के अधीन खाता खुलवा सकते हैं। मौके पर पवन सिंह, सुशील कुमार, सरपंच रीटा रानी, संजीव शर्मा, पवन कुमार, ठाकुर प्रीतम सिंह, बाल कृष्ण, मनमोहन शर्मा मौजूद थे।