पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहलवान भूपिंदर अजनाला ने जीती माली की कुश्ती

पहलवान भूपिंदर अजनाला ने जीती माली की कुश्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहलवान भूपिंदर अजनाला ने जीती माली की कुश्ती

दातारपुर. गांवनगर में 12वां एक दिवसीय वार्षिक छिंज मेला करवाया गया। कमेटी प्रधान नंबरदार करतारा राम की अध्यक्षता में मनाए गए छिंज मेले में वरिष्ठ भाजपा नेता पंजाब इंडस्ट्री विकास बोर्ड के चेयरमैन ठाकुर रघुनाथ सिंह राणा बतौर मुख्यातिथि और रिटायर कैप्टन गुरदयाल सिंह और रिटायर नायब सूबेदार विपन कुमार विशेष तौर पर शामिल हुए। मेले में पंजाब सहित अन्य राज्यों में से 150 पहलवानों ने कुश्तियां लड़कर अपना जौहर दिखाया। माली की कुश्ती पहलवान भूपिंदर अजनाला और पहलवान गुरमेल अमृतसर के बीच हुई, जिसमें पहलवान भूपिंदर विजेता रहे। सरपंच विमल संधू ने विजेता को चार हजार और उपविजेता पहलवान गुरमेल को 35 सौ रुपए नकद इनाम देकर सम्मानित किया। छिंज कमेटी को ईटीओ रंजीत सिंह ने 21 हजार और एक्सीयन राम लाल संधू ने 51 सौ रुपए का सहयोग दिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच कृष्ण चंद, डॉ. बलदेव सिंह, सोमराज, रंजीत सिंह, अवतार सिंह, रखा राम, मलकीयत सिंह, बलविंदर टीटू, दिलावर संधू, तरसेम चंद, वरिंदर कुमार, विक्का, राम पाल अन्य शामिल थे।