पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव भडियारा में नीले कार्ड होल्डरों को एक रुपए किलो गेंहू वितरित की

गांव भडियारा में नीले कार्ड होल्डरों को एक रुपए किलो गेंहू वितरित की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दातारपुर|राज्य सरकारकी ओर से गरीब परिवारों को नीले कार्डों पर मिलने वाली एक रुपए किलो कनक गांव भडियारा में बांटी गई। गांव की पब्लिक सराय में सरपंच प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में गेंहू वितरित करने का आगाज भाजपा जिला उप प्रधान सतपाल शास्त्री, भाजपा मंडल प्रधान प्रेम चौधरी और भाजपा नेता प्रभात हैप्पी ने करवाया। इन भाजपा नेताओं ने लोगों से कहा कि अकाली भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को प्रत्येक सुविधा देने के लिए बचनबद्ध है इसके लिए केंदर राज्य की सरकार मिलकर काम कर रही है। इस मौके पर सेल्जमैन सोनू ने बताया कि भडियारा गांव के कुल 65 कार्डों को एक रुपए किलो कनक बांटी जाएगी। इस मौके पर सरपंच प्रीतम सिंह, भाजपा जोन प्रधान अमरीक मिक्कू, परकाश चंद, देस राज, हरबंस लाल, पंच चैन सिंह, गुरमीत सिंह, पंच केसर सिंह, पंच नरिंदर कौर, विजय कुमार शामिल थे।