पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देपुर से दुमआल वडाला को जाने वाली सड़क की हालत खस्ता, मरम्मत की मांग

देपुर से दुमआल वडाला को जाने वाली सड़क की हालत खस्ता, मरम्मत की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दातारपुर | गांवदेपुर से दुमआल और उपला वडाला को जाने वाली लिंक सड़क की हालत बेहद खस्ता है। इस संबंधी हलका विधायक और विभाग से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुमआल निवासी जगदीश सिंह, महिंद्र सिंह, ज्ञान चंद ने सड़क की खस्ताहालत के बारे में बताया कि दुमआल और उपला वडाला के लोगों के लिए दातारपुर आने-जाने के लिए वाया देपुर वाला रास्ता बिलकुल खराब हो चुका है। पिछले चार पांच सालों से इस लिंक सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि यदि कोई दो पहीया वाहन सवार वहां से गुजरता है तो वह सड़क पर उखड़ कर निकली बजरी स्लिप होने से नहीं बच पाता। लोगों ने विधायक और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि वह सड़क की हालत को सुधारने की तरफ ध्यान दें।

खबरें और भी हैं...