पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूल वडाला में बच्चों को वर्दियां बांटी

सरकारी स्कूल वडाला में बच्चों को वर्दियां बांटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | दातारपुर

गांववडाला के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल के बच्चों को वर्दियां बांटी गई। स्कूल के इंचार्ज मास्टर सतपाल सिंह के नेतृत्व में समाज सेवक कंवर रमनदीप सिंह रम्मू ने बच्चों को वर्दियां वितरित करते कहा कि यह नन्हे मुन्हे बच्चे देश का भविष्य है। इन बच्चों की जरूरत का ध्यान रखना सबका नैतिक कर्तव्य बनता है। कंवर रम्मू ने कहा कि इन्हीं बच्चों के हाथों में कल को देश की बागडोर होगी।

उन्होंने बच्चों से कहा कि वह शिक्षा ग्रहण करने के लिए पूरी मेहनत करें। इस मौके पर सरपंच महिंद्र कौर, एसएमसी सदस्य कमला देवी, ओंकार सिंह, मैडम प्रीती मठारू भी मौजूद थे।

सरकारी एलिमेंट्री स्कूल वडाला के बच्चों को वर्दियां वितरित करते समाज सेवक कंवर रमनदीप स्कूल स्टाफ।

खबरें और भी हैं...