पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देपुर में सफाई के प्रति लोगों को किया जागरूक

देपुर में सफाई के प्रति लोगों को किया जागरूक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीसीनियर सेकेंडरी स्कूल दातारपुर के एनएसएस वालंटियरों की एक दिवसीय कैंप गांव देपुर में लगाया गया। सहायक डायरेक्टर युवक सेवाओं के निर्देशानुसार और प्रिंसिपल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अध्यक्षता में गांव को आसपास की सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया। गांव की सरपंच अंजू बाला और समाज सेवी संजीव कुमार पंचायत सदस्य ने इस कार्य को सराहनीय बताया। कैंप को सफल बनाने के लिए कैंप कार्यक्रम अफसर लेक्चरर जसमान सिंह और हरदियाल सिंह, प्रमोद सिंह, गुरदर्शन सिंह, कमला देवी, प्रेम लता ने विशेष योगदान दिया।

दातारपुर सरकारी हाई स्कूल के एनएसएस वालंटियरों को टिप्स देते हुए प्रिंसिपल अन्य।