- Hindi News
- पेड़ों का हो रहा फ्लैक्स बोर्डों के लिए इस्तेमाल
पेड़ों का हो रहा फ्लैक्स बोर्डों के लिए इस्तेमाल
दातारपुर | दातारपुर,कमाही देवी, झीर दा खुई मेन रोड पर स्थित बिजली विभाग के पोल, टेलीफोन विभाग के पोल और हरे भरे आम, सफेदों वृक्षों का प्रयोग प्राइवेट प्रचार के लिए बिना किसी डर के हो रहा है। इस रोड से हर रोज सभी विभागों के अधिकारी गुजरते हैं लेकिन किसी की नजर शायद सरकारी संपती के हो रहे नुकसान पर नहीं पड़ी। इलाके के बहुत सारे प्राइवेट स्कूल, अकादमी, बैंक अन्य एजेंसियों ने लोगों को लुभाने के लिए फ्लैक्स छोटे-बड़े होर्डिंग बोर्ड बिना किसी प्रवाह के बिजली और टेलीफोन के खंबों और वृक्षों पर लगाकर कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। दातारपुर मेन बाजार और कई ऐसे मोड़ (टर्न प्वाइंट) पर लगाए गए यह बोर्ड दुर्घटना का कारण भी बन रहे हैं। अधिकारियों को चाहिए कि वह सरकारी संपति पर हो रहे प्राइवेट प्रचार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए।