पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली

नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजमें फैली नशे जैसी बीमारियों को खत्म करने के लिए डॉ. हरि राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनएसएस यूनिट ने नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई। एनएसएस यूनिट के इंचार्ज आनीष शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई नशा विरोधी जागरूकता रैली में स्कूल के बच्चों ने हाथों में बड़े-बड़े बैनर और बोर्ड हाथों में उठाए हुए थे, जिन पर नशे को खत्म करने के लिए अलग-अलग टिप्स लिखे हुए थे। बच्चे बापू जी पिओ शराब मैंनू लै दो इक किताब, यही है संकल्प हमारा नशा मुक्ति हो देश हमारा आदि बोलकर लोगों को जागरूक किया। रैली स्कूल के मुख्य गेट से शुरू होकर दातारपुर मेन बाजार, वाया डाकखाना चौक से वाल्मीकि मोहल्ला से होती हुई वापस स्कूल पहुंची। रैली में एनएसएस वलंटियरों के साथ प्रिंसिपल सतविंदर मेहता, आशीष शर्मा, शलिंदर डडवाल, रण सिंह, योगेश्वर दत्त, कुसुम लता, मधुबाला, निशा आदि शामिल थे।

डॉ. हरि राम स्कूल के बच्चे नशा विरोधी जागरूकता रैली निकालते हुए।