- Hindi News
- देपुर में पानी की निकासी होने से परेशानी
देपुर में पानी की निकासी होने से परेशानी
दातारपुर | देपुरके अंर्तगत मोहल्लों में गंदे पानी की निकासी होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।देपुर के अंर्तगत मोहल्ला चंडोली, हलेड़, घुम्हार की गलियों , नालियों की हालत बेहद खराब है। गांव की मेन लिंक सड़क पर बहता गंदा पानी हर राहगीर के लिए परेशानी बना हुआ है। गांव देपुर में दाखिल होते ही मोहल्ला भट्टा दा और बाबा ईशा दरबार के पास गंदे पानी की निकासी होने के कारण हर समय रास्ते कीचड़ भरा रहता है। बाबा ईशा दरबार में मोहल्ला चंडोली को जाने वाली लिंक सड़क पर जगह जगह गड्डे पड़ गए है। इसी तरह घुम्हार को जाने वाली बनी मेन सीमेंट स्लैब पर बहते गंदे पानी से आसपास रहने वाले लोगों को बिमारी होने का खतरा बना हुआ है।
गांव के बुजुर्ग बुद्धिजीवी लोगों ने कहा कि नई पंचायत के गठन को डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय हो गया है। सरपंच भी मौजूदा सरकार का समर्थक है लेकिन पंचों की आपसी गुटबाजी को लेकर गांव का कोई विकास नहीं हो पा रहा है।