- Hindi News
- प्रत्येक बूथ पर पचास सदस्य बनाकर भाजपा मजबूत होकर उबरेगी : नरिंदर कश्यप
प्रत्येक बूथ पर पचास सदस्य बनाकर भाजपा मजबूत होकर उबरेगी : नरिंदर कश्यप
भाजपासदस्यताअभियान शुरू करने के लिए भाजपा मंडल देहाती के प्रधान प्रेम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर भाजपा नेता नरिंदर कश्यप विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता नरिंदर कश्यप ने कहा कि पार्टी के जनाधार को गांव स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर पचास सदस्य बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। बैठक में भाजपा देहाती मंडल प्रधान प्रेम चौधरी ने कहा कि मंडल के अंतर्गत पड़ते सभी गांवो के बूथों पर पार्टी के सदस्य बनाने के लिए मुहिम शुरु कर दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता प्रभात हैप्पी, नरेश पुरी, ललित महाजन, शिव कुमार, राकेश कुमार, अमरीक सिंह, सरपंच प्रीतम, विमल, शशि खटिगढ़ अन्य शामिल थे।
बैठक में बातचीत करते भाजपा नेता नरिंदर कश्यप, प्रेम चौधरी, प्रभात हैप्पी अन्य।