पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों को अच्छे संस्कार देना हमारा फर्ज : डॉ. प्रेम

बच्चों को अच्छे संस्कार देना हमारा फर्ज : डॉ. प्रेम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | दातारपुर

सरकारीसीनियरसेकेंडरी स्कूल में साल 2014-15 के राष्ट्रीय सेवा योजना के एनएसएस वालंटियर्स का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह प्रिंसिपल विक्रम सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इस समारोह में समाज सेवक डॉ. प्रेम कुमार मुख्यातिथि के तौर पर हाजिर हुए। समारोह की शुरूआत छात्रा शालू ठाकुर, बेबी कुमारी और शिवानी ने मां सरस्वती की वंदना के साथ की। उसके बाद दिवांशु, कामनी और मीनाक्षी ने अलग-अलग तौर पर समाज मे बढ़ रही बुराइयों जैसे की कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की रोकथाम के लिए विचार रखे स्किट भी पेश किए। स्कूल के छात्र नीरज सानियाल ने मां की कदर पर गीत मां हुंदी है मां दुनिया बालेओ सुनाया। मुख्यातिथि डाक्टर प्रेम कुमार ने एनएसएस वालंटियरों को सम्मानित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देना माता पिता और अध्यापकों का नैतिक फर्ज है। प्रिंसिपल विक्रम सिंह और एनएसएस यूनिट इंचार्ज लेक्चरर जसमान सिंह ने वालंटियरों की सराहना की। यहां चौधरी करतार चंद, जगन्नाथ वडीयाल, राजीव शर्मा, कैप्टन स्वर्ण सिंह, अशोक कुमार, जसमान सिंह, सुरिंद्र कुमार, राधे शाम, सुरेश भाटिया, अजीत सिंह, गुरदर्शन सिंह, कमला देवी, उपनीत ठाकुर, प्रेम लता और अन्य हाजिर थे।

एनएसएस वालंटियरों को सम्मानित करते डॉ. प्रेम कुमार और अन्य।

खबरें और भी हैं...